उत्तराखंडहरिद्वार

प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर कर पीटा

लक्सर के भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव में प्रेमिका से मिलने आए युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर खंभे से बांध दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। घटना के बाद युवक और युवती ने कोर्ट मैरिज कर ली।

उत्तर प्रदेश के एक गांव निवासी युवक का प्रेम-प्रसंग भिक्कमपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती से चल रहा था। दोनों फोन पर बातें करने के साथ-साथ मिलते रहते थे। युवक, युवती से मिलने के लिए कभी-कभी उसके गांव भी आता रहता था। इस दौरान दोनों के बीच चल रहे प्रेम प्रसंग की जानकारी प्रेमिका के गांव वालों को हुई।

मंगलवार को प्रेमी के परिजन भिक्कमपुर पुलिस चौकी पहुंचे और प्रेमी के साथ मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। भिक्कमपुर पुलिस चौकी प्रभारी नवीन चौहान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button