उत्तराखंडरुड़की

रूड़की में युवती का अपहरण, नदी किनारे मिली बेसुध ,पुलिस ने दो युवक को हिरासत में लिया

रुड़की के पिरान कलियर में एक युवती का अपहरण कर उसे नशीला पदार्थ सुंघाया गया। युवती बदहवास हालत में सोलानी नदी किनारे मिली है। इस बीच अपहरण के आरोप में पुलिस ने दो युवकों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

युवती मंगलवार सुबह गोबर डालने गई थी, लेकिन देर तक घर नहीं लौटी। परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। तो युवती बदहवास हालत में सोलानी नदी के किनारे मिली। उसे तुरंत घर लाकर प्राथमिक उपचार दिया गया।

ग्रामीणों को पता चला कि चार युवकों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघाकर युवती का अपहरण किया था। इस बीच ग्रामीण युवकों की तलाश में जुट गए। ग्रामीणों को घटनास्थल के पास एक बाइक सवार युवक खड़ा मिला।

ग्रामीणों ने अपहरण के शक में युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। सूचना मिलते ही कलियर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर थाने ले आई।

घटना से आक्रोशित ग्रामीण बड़ी संख्या में इमलीखेड़ा पुलिस चौकी पर जमा हो गए और हंगामा शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। युवती की हालत सही होने पर बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button