उत्तराखंडदेहरादून

आज थम जाएगा उत्तराखंड में चुनाव प्रचार,पोलिंग पार्टियां रवाना

निर्वाचन विभाग के सहायक रिटर्निग अधिकारी ने बताया कि जिले के 6 विधानसभाओं में 1010 पोलिंग बूथ में से 57 पोलिंग बूथ में पोलिंग पार्टियों को आज रवाना किया जा रहा है। साथ ही अन्य मतदान कार्मिकों को उनकी ड्यूटी और औपचारिकताएं संबंधित जानकारी दी जा रही है। इसके अलावा जिन कर्मचारियों ने पोस्टल बैलट के माध्यम से मतदान करना है। उनके मतदान भी कराया जा रहा हैं बाकी पोलिंग पार्टियों को कल सुबह 8:00 बजे से रवाना किया जाएगा।

लोकसभा चुनाव के लिए आज उत्तराखंड में चुनाव प्रचार थम जाएगा। बुधवार की शाम पांच बजे से के बाद से चुनाव प्रचार का शोर नहीं सुनाई देगा। मंगलवार को चुनाव आयोग ने अति दुर्गम मतदेय स्थलों के लिए 12 पोलिंग पार्टियों को रवाना कर दिया है। चुनाव आयोग द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक अब तक राज्य में 16 करोड़ रुपए से ऊपर शराब, नशा सामग्री, नकदी पकड़ी गई है।

Related Articles

Back to top button