उत्तराखंड

Chardham Yatra 2023 : केदारनाथ के लिए बाबा केदार की डोली ने ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए किया प्रस्थान

Chardham Yatra 2023 केदारनाथ : आज शुक्रवार सुबह नौ बजे भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली में विराजमान होकर पंचकेदार गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से अपने धाम के लिए प्रस्थान किया। सेना की बैंड धुनों और भक्तों के जयकारों के बीच डोली पहले पड़ाव पर रात्रि प्रवास के लिए विश्वनाथ मंदिर गुप्तकाशी पहुंचेगी।

चारधाम यात्रा कल से शुरू होने जा रही है। केदारनाथ धाम के कपाट 25 अप्रैल को खुलेंगे। लेकिन आज से धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। भगवान भैरवनाथ की विशेष पूजा-अर्चना के साथ ये प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। भगवान केदारनाथ की निर्विघ्न यात्रा के लिए भगवान भैरवनाथ की अराधना की जाती है।

25 अप्रैल को सुबह 6.10 बजे बाबा केदारनाथ के कपाट खुल जाएंगे। भगवान केदारनाथ की पंचमुखी भोगमूर्ति चल विग्रह उत्सव डोली 22 को फाटा,23 को गौरीकुंड में रात्रि प्रवास करते हुए डोली 24 अप्रैल को अपने धाम पहुंचेगी।

Related Articles

Back to top button