उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में परेड ग्राउंड पर दशहरा के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में सीएम धामी होंगे शामिल

आज यानी 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व की धूम मची हुई है। यह पर्व बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। विजयदशमी के शुभ अवसर पर देश के अलग अलग हिस्सों में रावण का दहन किया गया। इसी क्रम में देवभूमि उत्तराखंड में भी दशहरे की धूम देखने को मिली।

प्रदेश के पहाड़ी, मैदानी इलाकों में भव्य दशहरा मेलों का आयोजन किया गया। राजधानी देहरादून के साथ ही मसूरी, ऋषिकेश, हरिद्वार, लक्सर, पौड़ी, श्रीनगर, हल्द्नानी, अल्मोड़ा में रावण दहन किया गया।

देहरादून के परेड ग्राउंड में दशहरा पर्व के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस दौरान बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी के बाल युवा संघ की ओर से परेड ग्राउंड के खेल मैदान में रावण दहन किया जाएगा।

इसके साथ ही 65 फीट ऊंचा रावण का पुतला, 60 फीट ऊंचा कुंभकर्ण का पुतला और 55 फीट ऊंचा मेघनाद का पुतला का पुतला दहन किया गया।

इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए। बन्नू बिरादरी दशहरा कमेटी की ओर से परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 24 स्क्वायर फीट लंका का दहन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker