उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में सिलेंडर फटने से तीन मकानों में लगी भीषण आग, इलाके में मची खलबली

देहरादून के काठबांग्ला क्षेत्र में आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते तीन मकान इसकी चपेट में ले लिया। राहत की बात ये थी कि हादसे के वक्त इन घरों में कोई मौजूद नहीं था। हादसा बुधवार दोपहर का है।

कोई जनहानि नहीं हुई है। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग से पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। हांलाकि इस घटना से घरों में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। हादसे के दौरान तीनों घरों में कोई मौजूद नहीं था।

Related Articles

Back to top button