उत्तराखंडबागेश्वर

बागेश्वर उपचुनाव में BJP ने मारी बाजी, कांग्रेस को 2405 वोट से हराया

बागेश्वर उप चुनाव में भाजपा की धमक कायम रही। उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी पार्वती दास ने जीत हासिल की। हालांकि शुरुआती रुझान में भाजपा और कांग्रेस दोनों ने कड़ा मुकाबला चल रहा था। 2405 मतों से पार्वती दास ने जीत हासिल की।

हल्द्वानी में हुआ दर्दनाक हादसा , तीन लोगों की हुई मौत 6 लोग घायल

कांग्रेस के बसंत कुमार को 30842 वोट मिले। भाजपा ने 2405 वोट से जीत हासिल की। नोटा ने कई प्रत्याशियों को पीछे छोड़ दिया। सपा प्रत्याशी भगवती प्रसाद को 637 वोट मिले और नोटा को 1257 वोट प्राप्त हुए। इस सीट पर 2007 से भाजपा के चंदन राम दास प्रतिनिधित्व कर रहे थे, जिनकी इस साल अप्रैल में मृत्यु हो गई थी।

भाजपा ने दास की पत्नी पार्वती दास को चुनाव मैदान में उतारा जबकि कांग्रेस ने उनके विरूद्ध बसंत कुमार को टिकट दिया। कुमार ने 2022 में पिछला विधानसभा चुनाव आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट पर लड़ा था और उपचुनाव से ऐन पहले आप का साथ छोड़कर कांग्रेस का दामन थामा। भाजपा और कांग्रेस के अलावा, समाजवादी पार्टी, उत्तराखंड क्रांति दल और उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने भी अपने प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतारे थे।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker