उत्तराखंडचंपावत

उत्तराखंड : यहां ढाई साल की मासूम पर मधुमक्खियों ने किया हमला, मासूम की मौत

Uttarakhand : चंपावत टनकपुर में पड़ोस के गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे परिवार पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई।

उत्तराखंड : यूट्यूबर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत,परिवार में मचा कोहराम

चंपावत के कोटकेंद्री में गणेश राम का परिवार जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव में बांस बरकूम अपने साले की शादी में जा रहे था। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बच्ची को लेकर किसी तरह बच निकले। इस दौरान 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बच्चे को लेकर दूसरी तरफ भाग गया।

उप जिला अस्पताल में इलाज के बाद देर शाम होश आने पर उसने कार्तिक के बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। परिजनों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फौरन रेस्क्यू में जुट गई। जंगल में खोजने के बाद सुबह कार्तिक एक खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. हेमंत का कहना है कि बच्चे को मधुमक्खियों ने काटा था। इसके अलावा उसके सिर पर भी चोट थी।

Related Articles

Back to top button