उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तराखंड : यमुनोत्री हाईवे पर कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत

यमुनोत्री हाईवे पर एक कार खाई में गिरने से 5 लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हुआ है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू कर खाई में से शव को निकाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दुर्घटना की मजिस्ट्रीयल जांच और मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

उत्तराखंड में बाल दिवस पर हुआ बड़ा हादसा.. मच गई चीख पुकार

उत्तरकाशी के डुंडा तहसील क्षेत्र में ब्रहमखाल के समीप यमुनोत्री हाईवे पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार में छह लोग सवार बताए जा रहे हैं। कार अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। दुर्घटना में पांच लोगों की मौत की सूचना है।

दुर्घटना में पांच लोगों अमर सिंह ,70 निवासी तिलोथ उत्तरकाशी, गंगी देवी ,67 पत्नी अमर सिंह निवासी उत्तरकाशी, प्रेमलाल, 65 निवासी टीचर कालोनी उत्तरकाशी, श्यामली देवी ,52 पत्नी प्रेम लाल व बलबीर चौहान ,67 पुत्र कुंदन सिंह निवासी बड़कोट उत्तरकाशी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनपद उत्तरकाशी के यमुनोत्री हाइवे पर ब्रह्मखाल के समीप हुई वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker