उत्तराखंडचमोली

Dream 11 की लत ने बनाया अपराधी , मोबाइल छीनकर भागे चोर

चमोली : ड्रीम इलेवन की लत एक व्यक्ति को ऐसी लगी कि वह अपराधी बन गया और अब सलाखों के पीछे पहुंच गया। आरोपी एक महिला का मोबाइल छीनकर भाग गया। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को ड्रीम इलेवन में पैसा लगाने की लत लग गई थी।

गेम खेलने से वह सारा पैसा इसमें लगा चुका था। पैसे खत्म होने के चलते उसने मोबाइल चोरी कर लिया, जिसे बेचकर वह ड्रीम इलेवन में पैसा लगाना चाहता था। शनिवार को नगर के नृसिंह मंदिर मार्ग पर सतेश्वरी देवी के हाथ से एक व्यक्ति मोबाइल छीनकर भाग गया था।

आरोपी ने अपना नाम प्रेम सिंह (45) हाल निवासी पंचवटी होटल जोशीमठ बताया। आरोपी के पास से चोरी किया गया मोबाइल भी बरामद हो गया।

 

Related Articles

Back to top button