उत्तरकाशीउत्तराखंड

उत्तरकाशी: कमरे में अंगीठी जलाकर सो गया युवक, दम घुटने से मौत

हर्षिल थाना क्षेत्र के झाला में होटल में काम कर रहे युवक की कमरे में जली अंगीठी के धुएं की गैस से दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । हर्षिल थाना पुलिस के अनुसार, 25 वर्षीय महेश निवासी हीना झाला, झाला स्थित एक होटल में काम करता था। 27 जनवरी की रात बर्फबारी होने से तापमान में काफी गिरावट थी। इस ठंड की ठिठुरन को कम करने के लिए महेश अपने कमरे में अंगेठी जलाकर सो गया। सुबह जब होटल में रुके यात्रियों को महेश नहीं दिखा तो उन्होंने इसकी सूचना होटल स्वामी को दी।

इस दौरान स्थानीय लोगों को भी जानकारी हुई तो कई लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने महेश के कमरे को तोड़ा तो पूरे कमरे में अंगीठी का धुआं फैला हुआ था और महेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। लोगों द्वारा जांच करने पर महेश की सांसें थमी हुई थी। उन्होंने इसकी सूचना हर्षिल थाने में दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की। उसके बाद शव को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां पर पोस्टमार्टम के बाद दाह संस्कार किया गया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker