उत्तराखंडदेहरादून

शराब पार्टी के दौरान मज़ाक में चली गोली लगने से युवक की मौत,आरोपी फरार

मेंहुवाला में दोस्तों को पार्टी दे रहे एक युवक ने मजाक में छेड़खानी करते हुए रिवाल्वर से गोली चला दी। गोली पास बैठे युवक के सीने में लगी, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी युवक फरार हो गया। आरोपी युवक के खिलाफ कोतवाली पटेल नगर में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश जारी है।

रविवार रात उसने अपने घर पर चार दोस्तों को शराब पार्टी के लिए आमंत्रित किया था। इनमें डीजे का काम करने वाला गांधीग्राम निवासी 30 वर्षीय सागर भी था। सभी लोग घर की छत पर बैठकर शराब पी रहे थे। पार्टी के दौरान अमन ने 32 बोर का पिस्टल टेबल पर रखकर उसकी मैगजीन अलग निकाली और दोस्तों के सामने पिस्टल से मजाकिया तौर पर छेड़खानी करने लगा।

अचानक ट्रिगर दबने से रिवाल्वर से गोली चल गई जो सीधे सागर के सीने में लग गई। घटना के बाद वहां अफरातफरी मच गई और सभी लोग सागर को इलाज के लिए निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Back to top button