उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में हेलमेट न पहनने पर एक शख्स का 42 बार चालान, RTO की सख्त जांच

देहरादून में परिवहन विभाग ऐसे चालकों की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रहा है। वही हिस्ट्रीशीट जो अपराधियों के नाम पर खुलती है। आरटीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए उन लोगों को चिन्हित किया है। जो कि बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हैं। इनमें से 10 ऐसे लोग हैं। जिन्होंने सबसे ज्यादा बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया है। उन्हें अब आरटीओ घर से उठाने वाला है।

देहरादून आरटीओ यानी क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय के मुताबिक, इस लिस्ट में एक ऐसा व्यक्ति भी शामिल है। जिसका बिना हेलमेट के 42 बार चालान हो चुका है। इसी तरह से 10 बार से ज्यादा बिना हेलमेट जिन लोगों का चालान हुआ है। ऐसे 10 लोगों को देहरादून आरटीओ ने चिन्हित कर लिया है।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि इन सभी लोगों की पूरी डिटेल आरटीओ कार्यालय में मौजूद है। इन चिन्हित किए गए 10 रिपिटेड ऑफेंडर्स को आरटीओ की टीम उनके घर में जाकर उनका वाहन जब्त करेगी और उन्हें भी आरटीओ कार्यालय लेकर आया जाएगा।

राजस्व वसूली की समीक्षा में सामने आया कि दून संभाग में 96 करोड़ रुपये का जुर्माना बकाया है। कई लोग चालान कटने के बाद भी जुर्माना भरने नहीं आते। ऐसे करीब 500 चालकों की फाइल खंगाली गई और 50 सबसे बड़े बकायेदारों की लिस्ट बनाई गई। इन पर सख्त जांच की जाएगी।

Related Articles

Back to top button