उत्तराखंडरुड़की

रूड़की के शिव मंदिर में मुस्लिम युवक ने शिवलिंग पर चढ़ाया खून, ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा

रूड़की के जौरासी गांव स्थित मंदिर के अंदर शिवलिंग पर खून लगा मिलने और अंदर एक समुदाय के युवक के होने की सूचना पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जिसने अपना हाथ काट कर शिवलिंग में खून चढ़ाया है।

रविवार शाम करीब पांच बजे मंदिर में कुछ ग्रामीणों की नजर गांव के ही एक मुस्लिम युवक पर पड़ी। उसके हाथ पर पट्टी बंधी थी और खून निकल रहा था। ग्रामीणों ने शिवलिंग पर खून लगा देख युवक को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने जब उससे मंदिर आने का कारण पूछा तो युवक घबरा कर वहां से भागने लगा।

ग्रामीणों ने एक मुस्लिम युवक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है। वहीं, युवक पर तंत्र विद्या का भी आरोप लगाया गया। इस घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल देखते हुए, पुलिस बल की तैनाती की गई। इसी के साथ ही ग्रामीणों की तहरीर पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों ने युवक पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

Related Articles

Back to top button