उत्तराखंडदेहरादून

पहाड़ो की रानी मसूरी के IAS अकादमी में आत्महत्या से मचा हड़कंप

पहाड़ो की रानी मसूरी IAS अकादमी में कार्यरत एक युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है की युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है। इसके साथ ही युवक ने मेकअप भी किया हुआ था।

22 साल के युवक का शव अकादमी परिसर के स्टाफ के कमरे से मिला। युवक ने स्टाफ के कमरे में ही रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। हैरानी की बात तो ये थी की युवक का शव महिला की वेशभूषा में मिला है।

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्टाफ के कमरे का दरवाजा तोड़कर युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस की टीम आत्महत्या के कारणों की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Back to top button