उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार पुलिस के इंस्पेक्टर को दिल का दौरा पड़ने से निधन,पुलिस विभाग में शोक की लहर

हरिद्वार पुलिस के निरीक्षक खजान सिंह चौहान का कल देर रात, 23 सितंबर 2024 को दिल का दौरा पड़ने से अचानक निधन हो गया।

वर्ष 2020 में निरीक्षक पद पर पद्दोन्नत होने के पश्चात मार्च 2024 से उत्तराखण्ड पावर कॉर्पोरेशन लि0 की सतर्कता सैल में प्रतिनियुक्ति पर चल रहे स्वर्गीय खजान सिंह मूल रूप से जनपद देहरादून के निवासी थे।

उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनकर हरिद्वार पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेन्द्र सिंह डोबाल सहित जनपद के सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button