उत्तराखंडदेहरादून

राजधानी में फल और सब्जियों की दामों में लगाई आग, बिगड़ा रसोई का बजट

मानसून झूमकर बरस रहा है। घरों में विशेष पकवान भी बनने लगे हैं। लेकिन इस बीच सब्जियों की कमी बढ़ गई है।फुटकर बाजार में कुछ दिन पहले तक 40 से 50 रुपये तक बिकने वाला टमाटर अब 80 रुपये किलो पहुंच गया है। आलू भी 40 रुपये किलो बिक रहा है। अन्य सब्जियों के दामों में भी उछाल आने से उपभोक्ताओं की रसोई का बजट बिगड़ रहा है।

निरंजनपुर मंडी सचिव विजय थपलियाल ने बताया कि बंगलूरू और महाराष्ट्र से टमाटर की आवक काफी कम हो रही है। इसकी वजह से टमाटर महंगा हो गया है। मंडी सचिव ने बताया कि अन्य सब्जियों की आवक पर भी बारिश का असर पड़ा है।

सब्जियों के दाम में भारी बढ़ोतरी
सब्जी थोक फुटकर
1.आलू 25 40
2.टमाटर 40 80
3.प्याज 35 60
4.लहसून 150 240
5.फ्रेंच बीन्स 60 120
6.भिंडी 25 40
7.शिमला मिर्च 50 80
8.अदरक 150 240

Related Articles

Back to top button