उत्तराखंडऋषिकेश

नीलकंठ मार्ग पर मिला युवती का शव, इलाके में मचा हड़कप

पौड़ी जिले के लक्ष्मण झूला थाना क्षेत्र में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। युवती की लाश ऋषिकेश के पास नीलकंठ पैदल मार्ग पर झाड़ियों में पड़ी मिली है। युवती के गले में फंदा भी मिली है।

जिस कारण हत्या की आशंका जताई जा रही है कि पहले युवती की गला घोटकर हत्या की गई और फिर उसकी लाश यहां फेंक दी गई। फिलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है। मृतका की उम्र 20 से 25 वर्ष की बताई जा रही है।

अनजान शव को पहचानने के लिए प्राथमिक रूप से परिवार से संपर्क किया जा रहा है। इस संदिग्ध घटना के पीछे की असली वजह को जानने के लिए पुलिस ने स्थानीय लोगों से सूचनाएं भी मांगी हैं।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम गठित कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। शव को एम्स ऋषिकेश की मोर्चरी में रखवाया गया है।

Related Articles

Back to top button