उत्तराखंडऋषिकेशदेहरादून

रेत से भरा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, नीचे दबने से एक व्यक्ति की मौत, चालक फरार

लक्ष्मणझूला मार्ग स्थित खारास्रोत के पास देर शाम रेत से भरा एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। डंपर की चपेट में आने से एक व्यक्ति की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इसके साथ ही ट्रक पलटकर पास में खड़े एक थ्री व्हीलर टेम्पो के ऊपर गिर गया।

बुधवार शाम करीब 6:45 की बताई जा रही है। डंपर ब्रह्मानंद मोड़ से कैलाश गेट की ओर जा रहा था। इस दौरान पीडब्लूडी तिराहे पर वह अनियंत्रित होकर पलट गया। प्रभारी निरीक्षक मुनि की रेती रितेश साह ने बताया कि हादसे के वक्त गनीमत रही कि टैंपो में इस दौरान कोई सवारी नहीं थी।

पुलिस ने मृत व्यक्ति के शव को सरकारी अस्पताल भेज दिया है। अभी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। डंपर पलटने से सड़क के दोनों ओर वाहनों का जाम लग गया। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने कड़ी मशकत के बाद यातायात को सुचारू कराया।

Related Articles

Back to top button