
कार्तिक पूर्णिमा स्नान के दौरान एक दंपति दबंगई करने लगे। आरोप है कि नो एंट्री में जाने का प्रयास किया, रोकने पर पुलिसकर्मी के साथ मारपीट कर दी गई। मामला इतना बढ़ गया कि महिला ने ड्यूटी पर तैनात सहायक उपनिरीक्षक (ASI) को थप्पड़ मार दिया। वहीं, उसका पति खुद को सेना में मेजर बताते हुए पुलिसकर्मी पर दबाव बनाने लगा। घटना के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहस के दौरान पति-पत्नी ने पुलिसकर्मी के साथ गाली-गलौज और अभद्रता शुरू कर दी। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दंपति ने एएसआई के साथ धक्का-मुक्की की। इसी बीच महिला ने पुलिसकर्मी को थप्पड़ मार दिया। वहीं, महिला के पति ने खुद को सेना में मेजर बताते हुए एएसआई पर रौब जमाने और धमकाने का प्रयास किया। कनखल कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, कार नंबर के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।




