
गांधी जयंती अवकाश पर देहरादून , मसूरी और ऋषिकेश में अधिक संख्या में पर्यटक पहुंचे। यातायात दबाव को देखते हुए देहरादून पुलिस ने 2 अक्टूबर से 4 अक्टूबर तक विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया है। पुलिस ने प्रमुख चौराहों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों और संवेदनशील मार्गों पर अतिरिक्त यातायात पुलिस की तैनाती की है।मसूरी की तरफ आने वाले यातायात को किंग क्रेग से लाइब्रेरी व पिक्चर पैलेस की ओर सामान्य रूप से संचालित किया जायेगा।
वीकेंड पर देहरादून पुलिस का ट्रैफिक प्लान:
-दिल्ली, हरियाणा, गाजियाबाद, मेरठ, मुज्जफरनगर, सहारनपुर, रुडकी से मसूरी व चकराता जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान
उत्तर प्रदेश व हिमांचल प्रदेश से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रुट प्लान
1- एक्सप्रेस वे (डाटकाली) से मसूरी के लिए प्लान ए- डाटकाली आरटीओ चैकपोस्ट – ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा- आईएसबीटी- शिमला बाईपास सेंट ज्यूड चौक- कमला पैलेस- बल्लीवाला फ्लाई ओवर -बल्लूपुर – कैन्ट तिराहा – सप्लाई डिपो- जोहडी तिराहा- पुरकुल गांव तिराहा – कुठालगेट – मसूरी।
2.एक्सप्रेस वे (डाट काली से चकराता) के लिए डाटकाली- आरटीओ चैकपोस्ट- ट्रांसपोर्ट नगर तिराहा – GMS रोड होते हुए सेंट ज्यूड चौक- नया गांव सिंघनी वाला से न्यू देहरादून पोंटा फ्लाई ओवर – लांघा रोड से चकराता जायेंगे।
3.प्रेमनगर – बल्लूपुर चौक कोलागढ़ कैंट तिराहा सप्लाई डिपो- कीमाड़ी- लम्बीधार- हाथीपांव -जीरो बैंड – मसूरी जायेंगे।
- वापसी का रुट प्लान
मसूरी से हिमांचल जाने वाले वाहनों के लिए
कुठालगेट पुराना राजपुर रोड़ – सांई मंदिर डायवर्जन- जोहड़ी गांव कट से सीएसडी तिराहा – कैन्ट तिराहा – बल्लूपुर – अपने गंतव्य स्थान तक
मसूरी से आशारोड़ी जाने वाले वाहनों के लिए
कुठालगेट- पुराना राजपुर रोड़- सांईमंदिर – डायवर्जन- दिलाराम-यूके लिप्टस-ईसी रोड़- फब्बारा चौक- रिस्पना पुल- आईएसबीटी- आशारोड़ी।
मसूरी से ऋषिकेश मार्ग
कुठाल गेट-पुराना राजपुर रोड- साईं मंदिर-किरशाली चौक – काला गांव- मालदेवता- थानों रोड -भानियावाला तिराहा – ऋषिकेश
ऋषिकेश और हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहनों के लिए रूट
ऋषिकेश – एयरपोर्ट तिराहा – एसडीआरएफ तिराहा-थानो रोड – महाराणा प्रताप तिराहा – पुलिया नंबर 6- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक- साईं मन्दिर तिराहा डाइवर्जन- कुठाल गेट- मसूरी जायेंगे।
डोईवाला – मोहकमपुर फ्लाई ओवर- कैलाश अस्पताल से यू टर्न होते हुए जोगीवाला – पुलिया नंबर 6- लाडपुर तिराहा – सहस्त्रधारा क्रासिंग-आईटी पार्क- किरशाली चौक- साईं मन्दिर तिराहा डाइवर्जन- कुठाल गेट- मसूरी जायेंगे।
देहरादून शहर में यातायात डाइवर्जन प्लान
पेसिफिक माल पर यातायात का दबाव होने पर
मसूरी डाइवर्जन से दिलाराम जाने वाला ट्रैफिक इन्द्रभाबा मार्ग से कैनाल रोड से ग्रेट वैल्यू तिराहा होते हुये भेजा जायेगा
सेन्ट्रियो माल पर यातायात दबाव होने पर
एनेक्सी तिराहा से दिलाराम जाने वाले ट्रैफिक को एनेक्सी तिराहा से सीएसडी तिराहा से बिंदाल होते हुए भेजा जायेगा।
सहस्त्रधारा में यातायात दबाव होने पर
सहस्त्रधारा मार्केट से बैरियर लगाकर वाहनों को मालदेवता रोड की ओर भेजा जायेगा।
गुच्चूपानी में यातायात के दबाव होने पर
गुच्चूपानी तिराहा पर बैरियर लगाकर वाहनों को सप्लाई चौक की ओर भेजा जायेगा।




