उत्तराखंडरुद्रप्रयाग

चीरबासा में केदारनाथ पैदल मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने से 5 साल के बच्चे की मौत, 1100 यात्री को सुरक्षित निकाले

केदारनाथ पैदल मार्ग पर चीरबासा के पास एक पत्थर गिरने से पांच वर्षीय बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की पहचान यश पुत्र रोहताश यादव (एटा, यूपी) के रूप में हुई। घटना के कारण यात्रियों में अफरातफरी का माहौल बन गया। रेस्क्यू टीम ने बच्चे को पास के भैरव मंदिर पहुंचाया। वहीं हादसे के बाद मलबा आने से मार्ग पर फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए रातभर रेस्क्यू अभियान चलाया गया। रेस्क्यू टीमों ने करीब 1100 सौ यात्रियों को सुरक्षित मार्ग पार कराया।

मार्ग पर मौजूद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया और यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई की।

घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए मौके पर तैनात रेस्क्यू टीमों ने तत्काल अभियान शुरू किया। देर रात तक यात्रियों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने की कार्रवाई जारी रही। रातभर चले रेस्क्यू अभियान में करीब गिरह सौ यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया।

रेस्क्यू टीमें यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सतर्कता और आपसी समन्वय के साथ अभियान चला रही हैं। प्रशासन एवं रेस्क्यू दलों द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

 

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker