उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड कांग्रेस का सचिवालय कूच, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन, गुस्साए कांग्रेसी की पुलिस से नोंक-झोंक हुई

कांग्रेस ने चुनाव संबंधी अनियमितताओं और मतदाता सूची से जुड़े मामलों के विरोध में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की बर्खास्तगी की मांग को लेकर देहरादून में सचिवालय घेराव का प्रयास किया।

कांग्रेस पार्टी के प्रदर्शन में शामिल हुई उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने सरकार पर वोट चोरी के साथ-साथ इलेक्शन चोरी किए जाने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा तत्काल प्रभाव से चुनाव आयोग के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर देना चाहिए। उन्होंने कहा सरकार विरोधी नीतियों के खिलाफ सड़कों से लेकर सदन तक संघर्ष करते रहेगी।

सचिवालय से पहले पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच नोकझोंक भी हुई। प्रदर्शन में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करण मेहरा, विधायक विक्रम सिंह नेगी, भुवन कापड़ी और ममता राकेश समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल रहे। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांग रखी।

सरकार के खिलाफ वोट चोरी का आरोप लगाते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप सुभाष रोड पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया, फिलहाल सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता सुभाष रोड में धरने पर बैठे हुए हैं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker