
देहरादून के क्लेमेनटाउन क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी को गोली मार दी। गोली मारने के बाद पति फरार हो गया। पुलिस के कंट्रोल रूम में सोमवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक ने फोन पर ये सूचना दी और उसके बाद युवक का फोन बंद हो गया। युवक का फोन अब बंद आ रहा है।
सूचना मिलते ही क्लेमेनटाउन पुलिस ने कॉल करने वाले से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल स्विच ऑफ मिला। इसके बाद पुलिस ने कॉल की लोकेशन के आधार पर आसपास तलाश शुरू की।
महिला की पहचान काजल (26) पत्नी धीरज पंवार मृत अवस्था में मिली। प्रारंभिक जांच में गोली लगने से उसकी मौत होना सामने आया है। घटना के मामले में मृतका के भाई की तहरीर पर थाना क्लेमेनटाउन में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं। जिसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मृतका मूल रूप से मुजफ्फरनगर जिले के पुरकाजी थाना क्षेत्र के ग्राम मेघा शकरपुर की रहने वाली थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।




