उत्तराखंडदेहरादून

स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर सकैटिंग एसोसिएशन द्वारा सकैटिंग फ्लैग मार्च का आयोजन

राजधानी देहरादून में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर सकैटिंग एसोसिएशन द्वारा सकैटिंग फ्लैग मार्च का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 50 से अधिक बच्चों ने भाग लिया।

यह फ्लैग मार्च अनुभवी प्रशिक्षकों की देख रेख में घंटाघर स्थित पल्टन बाजार में 1 किलोमीटर की दूरी तय करके सफलता पूर्वक आयोजित किया गया। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावक एवं सकैटिंग कोचेस नेहा तनेजा, प्रियंका चंद्रवंशी, अदिति पंवार, जतिन भट्ट, आशीष बिष्ट, आरती एवं प्रियंक शर्मा आदि मौजूद रहे

इस अवसर पर बच्चे , कोचेस एवं अभिभावकों ने देशभक्ति के नारे लगाकर जनता को देखभाक्ति का सन्देश दिया |
यह आयोजन देहरादून डिस्ट्रिक्ट रोलर सकैटिंग एसोसिएशन के सचिव प्रियंक शर्मा की देख रेख में संपन्न हुआ |

Related Articles

Back to top button