उत्तराखंडहरिद्वार

कांवड़ यात्रा का भव्य समापन, 4.80 करोड़ कांवड़िए पहुंचे, डीएम एसएसपी ने किया गंगा पूजन

कांवड़ मेले के समापन तक करीब 4.80 करोड़ कांवड़िए धर्मनगरी हरिद्वार पहुंचे। बड़ी संख्या में शिवभक्तों ने हरकी पैड़ी समेत विभिन्न गंगा घाटों पर स्नान कर गंगाजल भरा और अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित और एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ हर की पौड़ी पर पूजा-अर्चना कर गंगाजल भरा और कनखल स्थित दक्षेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर महादेव का आशीर्वाद लिया।

इस बार कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार में बड़ी संख्या में कांवड़ियों की भीड़ उमड़ी। हरकी पैड़ी, हरिद्वार के प्रमुख गंगा घाटों के साथ ही कनखल, ज्वालापुर और आसपास के क्षेत्रों में भी दिन रात शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही। गंगाजल लेकर कांवड़िए अपने गंतव्यों की ओर रवाना होते रहे। अंतिम दिनों में डाक कांवड़ियों की संख्या बढ़ने से हाईवे और प्रमुख मार्गों पर भी भारी दबाव रहा।

एसएसपी ने पुलिस के साथ सहयोग करने वाले एसपीओ, व्यापार मंडल, धर्मशाला एसोसिएशन, होटल एसोसिएशन और तमाम स्थानीय व निजी संस्थाओं का पुलिस परिवार की ओर से आभार जताया और भविष्य में भी इसी तरह सहयोग की उम्मीद जताई।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker