उत्तराखंडदेहरादून

मॉर्निंग वॉक पर निकले एमडीडीए के अधिकारी को बाइक ने मारी टक्कर, विधानसभा रोड पर हुई दुर्घटना, हालत गंभीर

मॉर्निंग वॉक कर रहे एमडीडीए के एक अधिकारी को बाइक ने टक्कर मार दी। अधिकारी की हालत गंभीर बनी हुई है। यह घटना  नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के विधानसभा रोड पर तेज रफ्तार बाइक ने मॉर्निंग वॉक कर रहे AE को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से AE गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों के पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, राजेंद्र प्रसाद बहुगुणा(56) वर्ष, एई सिविल, एमडीडीए मॉर्निंग वॉक पर जा रहे थे। इस दौरान दूसरी तरफ से आ रही बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत गंभीर है।

पुलिस ने मौके से ही बाइक सवार युवक को हिरासत में लिया। बाइक सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker