उत्तराखंडहरिद्वार

सीएम धामी ने हेलीकॉप्टर से कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा, कांवड़ियों के पांव धोकर किया स्वागत

सीएम धामी ने हरिद्वार पहुंचकर कांवड़ मेले में शामिल शिवभक्त कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया। कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई।
शिवभक्तों के चरण धोकर उनका सम्मान किया और कांवड़ यात्रा की सकुशल एवं सफल संपन्नता की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री होटल अलकनंदा में आयोजित कार्यक्रम में कांवड़ियों के लिए लगाए गए भंडारे का शुभारंभ किया।

कांवड़ मेले के प्रमुख पड़ावों में शामिल कनखल का बैरागी कैंप अब डाक कांवड़ यात्रियों के स्वागत के लिए पूरी तरह सज चुका है। 4 अगस्त को पंचक का समय समाप्त होते ही डाक कांवड़ियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचना शुरू होंगे। आगामी पांच दिनों तक बैरागी कैंप में श्रद्धालुओं, वाहनों और अस्थायी बाजारों की व्यापक चहल-पहल रहेगी।

कार्यक्रम में हरिद्वार मेयर किरन जैसल, कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, रानीपुर विधायक आदेश चौहान सहित भाजपा के कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर सीएम धामी ने कहा कि कांवड़ियों में भगवान शिव का रूप है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker