उत्तराखंडमसूरी

मूसलाधार बारिश के कारण मसूरी देहरादून मार्ग बंद, पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त, लगा लंबा ट्रैफिक जाम

देहरादून-मसूरी पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। सूचना के बाद प्रशासन ने मसूरी जाने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों से देहरादून-मसूरी मार्ग पर यात्रा करने से बचने की अपील की है। लोगों से कहा गया है कि वे वैकल्पिक व्यवस्था और प्रशासन की अगली सूचना का इंतजार करें।

इस भारी बारिश का असर केवल रास्तों पर ही नहीं, बल्कि मसूरी शहर के भीतर भी देखने को मिला है। जहां स्थानीय लोगों का सामान्य जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हुआ है। अधिकारियों को मार्ग और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों पर लगातार निगरानी रखने को भी कहा गया है। सड़क की तकनीकी जांच और सुरक्षा की पुष्टि होने के बाद ही मार्ग को दोबारा यातायात के लिए खोला जाएगा, तब तक सभी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

मौसम विज्ञान विभाग ने सोमवार के लिए देहरादून, हरिद्वार और टिहरी जिलों में अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने इन जिलों के कुछ क्षेत्रों में रिकॉर्ड-तोड़ भारी से बहुत भारी बारिश की गंभीर चेतावनी दी है और स्थानीय निवासियों व यात्रियों को हर समय सतर्क रहने की विशेष सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker