
फिल्म के इंडिया दर्शन अभियान के तहत शुक्रवार को अभिनेत्री हुमा कुरैशी, अभिनेता रचित सिंह, मरुधर शेखावत, निर्देशक नचिकेत सामंत व दून में पढ़ाई करने वाले फिल्म निर्माता साकिब सलीम दून पहुंचे। संवाद कार्यक्रम के दौरान अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने कहा कि किसी भी फिल्म की वास्तविक सफलता केवल बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से नहीं, बल्कि दर्शकों की प्रतिक्रिया से तय होती है।
हुमा कुरैशी ने कहा कि देहरादून के दर्शकों से मिले प्यार और समर्थन ने पूरी टीम को उत्साहित किया है। उन्होंने दर्शकों को तीन बार “शुक्रिया” कहते हुए उनके प्रति अपना आभार व्यक्त किया। इस फिल्म में उनके लिए कार्य करना चुनौती जैसा था क्योंकि फिल्म में बिना कुछ बोले सब करना
था, लेकिन दर्शकों का भरपूर प्यार मिला।
पत्रकार वार्ता के बाद कई लोगों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं और फिल्म को लेकर अपने अनुभव साझा किए। कार्यक्रम में कलाकारों ने कहा कि दर्शकों की तालियां और उनका स्नेह किसी भी पुरस्कार से अधिक महत्वपूर्ण होता है। फिल्म की स्टार कास्ट का कहना है कि दर्शकों के साथ यह सीधा संवाद उनके लिए खास अनुभव रहा।

