उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में युवक से हैवानियत, मामूली सी टक्कर के बाद बदमाशों ने युवक के गुप्तांग में पेचकस डाला, करंट लगाया

देहरादून के सड़क पर एक मामूली सी टक्कर के बाद बदमाशों ने युवक से हैवानियत की। पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जाखन निवासी युवक ने कोतवाली पटेलनगर में दर्ज कराई शिकायत में बताया कि 3 जुलाई की शाम करीब 8 बजे वह लालपुल के पास पैदल जा रहा था। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी चला रहे अंकुर वाल्मीकि ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद अंकुर और उसके साथी साहिल ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की।

आरोप है कि दोनों ने उसे दांतों से भी काटा और जबरन उठाकर निरंजनपुर फल मंडी स्थित दुकान नंबर-106 में ले गए। पीड़ित का आरोप है कि दुकान के अंदर उसे घंटों बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान आरोपियों ने उसे बिजली का करंट लगाया, गर्म लोहे की रॉड से दागा और लगातार पीटते रहे। इतना ही नहीं, उन्होंने पेचकस उसके गुप्तांग में घुसाकर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित के हाथ, पैर, आंखों और शरीर के बाकी हिस्सों पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं।

कोतवाली पटेलनगर प्रभारी विनोद गुसाईं ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker