उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में आयोजित महिला जन आक्रोश रैली, सीएम धामी भी हुए शामिल, बोले-आधी आबादी का अपमान नहीं सहेंगे

दून के परेड ग्राउंड से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकली। आयोजन स्थल मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता पहुंची। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और उनके समर्थित पार्टियों का विरोध जताया। इस जन आक्रोश महिला पद यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। साथ ही राहुल गांधी को दुर्योधन और अखिलेश यादव को दुशासन की संज्ञा दी।

पार्टी की महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष रुचि भट्ट ने कहा कि कांग्रेस का यह रवैया देश की आधी आबादी के अधिकारों पर सीधा प्रहार है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारित यह अधिनियम महिलाओं के राजनीतिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

इस दौरान नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध को लेकर कांग्रेस के खिलाफ लोगो में आक्रोश भी देखने को मिला। महिलाओं ने कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों की नीतियों का विरोध करते हुए नारी सम्मान के समर्थन में सशक्त संदेश दिया।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker