उत्तराखंडऋषिकेश

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ी, ऋषिकेश एम्स अस्पताल में भर्ती, हाल जानने पहुंचे सीएम

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज की अचानक तबीयत बिगड़ गई।जानकारी के अनुसार, उन्हें अचानक सांस लेने में दिक्कत महसूस हुई, जिसके बाद उन्हें तुरंत एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया। स्वास्थ्य खराब होने के चलते महाराज को एम्स के जनरल मेडिसिन वार्ड में भर्ती किया गया है। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

एम्स ऋषिकेश के डॉक्टरों का कहना है कि उनकी पूरी तरह से जांच की जा रही है और स्वास्थ्य पैरामीटर्स की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है। ताकि, किसी भी तरह की जटिलता से बचा जा सके। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी एम्स ऋषिकेश पहुंचे। उन्होंने महाराज का हालचाल जाना और डॉक्टरों से उनके स्वास्थ्य को लेकर विस्तृत जानकारी ली।

सीएम धामी ने इस दौरान सतपाल महाराज के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि मंत्री के इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए और उन्हें सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker