उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून–पिथौरागढ़ हवाई कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, केंद्रीय नगर विमानन मंत्री ने दी जानकारी

देहरादून से पिथौरागढ़ के लिए जल्द ही हेली सेवा भी शुरू होने जा रही है। इसको लेकर केंद्रीय नागर विमानन मंत्री राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर जानकारी दी है। भेजे गए पत्र के अनुसार देहरादून से पिथौरागढ़ के बीच आरसीएस उड़ान सेवा जल्द शुरू हो सकती है।

मुख्यमंत्री धामी ने हाल ही में केंद्रीय मंत्री को पत्र लिखकर देहरादून-पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवाओं सुदृढ़ करने का अनुरोध किया था। इससे सीमांत जनपद पिथौरागढ़ हवाई संपर्क के माध्यम से सीधे देहरादून से जुड़ जाएगा। केंद्र ने इसकी स्वीकृति प्रदान कर दी है।

इस रूट पर हेली सेवा का संचालन मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाएगा। कंपनी फिलहाल सभी जरूरी कागजी प्रक्रियाएं पूरी कर रही है। औपचारिकताएं पूरी होते ही इस रूट पर नियमित उड़ानें शुरू कर दी जाएंगी।

ऐसे में कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद मैसर्स स्काईहॉप एविएशन प्राइवेट लिमिटेड की ओर से देहरादून-पिथौरागढ़ मार्ग पर आरसीएस उडानों का संचालन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देहरादून से पिथौरागढ के बीच नियमित विमान सेवाओं के लिए अन्य विमानन कंपनियों को भी पत्र लिख रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker