
देहरादून में चूना भट्ठा के पास एक महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मचा गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके में पहुंची।एसपी सिटी भी घटनास्थल पर पहुंचे हैं। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मृत महिला की शिनाख्त कर ली है। पुलिस का कहना है कि शव तीन से चार दिन पुराना हो सकता है। मृतका के शव से चोट के निशान मिले हैं।
मौके पर एसपी देहात जया बलूनी, एसपी सिटी प्रमोद कुमार और एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल पहुंचे। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र 28 साल है। महिला नशे की आदी बताई जाती है। परिजन कई बार महिला को हरिद्वार नशा मुक्ति केंद्र भेज चुके थे। इसके बावजूद उसकी नशे की आदत नहीं छूटी। महिला का पति भी नशे का लती है। वर्तमान में गाजियाबाद के एक नशा मुक्ति केंद्र में उसका इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, कि 15 दिन पहले भी महिला नशा मुक्ति केंद्र से आई थी। उसके बाद तीन दिन से घर से लापता थी। परिजनों को कहना है नशे की हालत में वह घर से एक-दो दिन गायब होने के बाद वापस आ जाती थी। महिला की एक छोटी बहन है, जो उसके बच्चे का पालन पोषण कर रही है। पिता स्कूल का ऑटो चलाता है।
घटना के संबंध में अग्रिम कार्रवाई जारी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की जानकारी मिल पाएगी। प्रथम दृष्ट्या में महिला की मौत नशे के ओवरडोज से होनी लग रही है।




