उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड में रसोई गैस और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े,   ईरान-इजरायल युद्ध को मूल्य वृद्धि का मुख्य कारण

ईरान और इजरायल युद्ध का असर भारत में रसोई गैस की महंगाई के रूप में सामने आने लगा है। जल्द युद्ध समाप्त न होने पर स्थिति और बिगड़ सकती है। देहरादून में 14.2 किलो के घरेलू उपयोग वाले सिलिंडर की कीमतों में 68 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। यानी 872 रुपये का सिलिंडर अब 940 रुपये में मिल रहा है। वहीं, कमर्शियल सिलिंडर का दाम 150 रूपए बढ़ा है। 1850 रुपये के कॉमर्शियल सिलिंडर की कीमत बढ़कर अब दो हजार रुपये हो गई है। नई कीमतें तत्काल प्रभाव से लागू हो गई हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी केके अग्रवाल ने बताया कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोत्तरी नहीं हुई है। उन्होंने उपभोक्ताओं से पैनिक न होने की अपील की। कहा, देहरादून जिले में गैस, पेट्रोल, डीजल की पर्याप्त आपूर्ति हो रही है। पश्चिमी एशिया में हो रहे युद्ध का जिले में होने वाली आपूर्ति में कोई असर नहीं है। देशभर में सिलिंडरों की कीमत बढ़ा दी गई है। जिसका सीधा असर आम जनजीवन पर पड़ा है। लोगों का कहना है कि मंहगाई तो बढ़ रही है। लेकिन, आमदनी का साधन सीमित है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker