
उत्तरकाशी विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध गंगोत्री धाम क्षेत्र में गैर-हिंदुओं के प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। यह फैसला गंगोत्री मंदिर समिति ने लिया है। आगामी चारधाम यात्रा के कपाट खुलने की तिथि चैत्र माह के नवरात्र में निकाली जाते हैं। गंगोत्री धाम में हर साल लाखों की संख्या में श्रद्धालु मां गंगा के दर्शन करने पहुंचते है। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म को बचाने के लिए सबको आगे आना होगा। इस बार चार धाम यात्रा 2026 अक्षय तृतीया पर 19 अप्रैल से शुरू होगी। कपाट खुलने की तिथि व शुभ मुहूर्त चैत्र माह के नवरात्र में निकाली जाती है।
गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष सुरेश सेमवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से बयान जारी कर बताया कि गैर हिंदुओं का धाम में प्रवेश वर्जित होगा। कहा कि धाम के साथ ही शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी यह प्रतिबंध लागू होगा। मंदिर समिति सुनिश्चित करेगी कि मंदिर परिसर समेत गंगा घाट पर गैर हिंदुओं का प्रवेश ना हो। उन्होंने कहा कि मां गंगा के शीतकालीन प्रवास स्थल मुखबा में भी यह प्रतिबंध लागू होगा। बता दें कि बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति ने भी बीकेटीसी के अधीनस्थ आने वाले सभी मंदिरों में गैर-हिंदुओं का प्रवेश वर्जित का प्रस्ताव आगामी बोर्ड बैठक में प्रस्ताव किया जाएगा।


