उत्तराखंडनैनीताल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किए कैंची धाम के दर्शन, नीब करौरी महाराज का लिया आर्शीवाद

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीब करौरी महाराज की पूजा अर्चना कर आर्शीवाद लिया। नैना देवी मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति ने बाबा नीब करौरी के दरबार में माथा टेका और देश प्रदेश की खुशहाली की कामना की। मंदिर में लगभग आधे घंटे रहने के दौरान राष्ट्रपति ने बाबा का ध्यान लगाया।

सुरक्षा कारणों से दोपहर 12 बजे तक मंदिर परिसर को जीरो जोन घोषित किया गया था और आम श्रद्धालुओं की एंट्री अस्थायी रूप से रोक दी गई थी। कैंची मंदिर समिति के प्रबंधक प्रदीप साह भय्यू ने राष्ट्रपति को बाबा नीब करौरी महाराज से जुड़ी जानकारी दी। राष्ट्रपति ने मुख्य मंदिर के अलावा अन्य मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। राष्ट्रपति के इस दौरे की खास बात यह रही कि वे भारत की पहली राष्ट्रपति हैं। जिन्होंने नीब करौरी धाम में दर्शन किए। हालांकि, कैंची धाम को लेकर लोगों की आस्था लगातार बढ़ रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker