उत्तराखंडदेहरादून

बड़ी खबर: देहरादून में एमडीडीए ने अवैध इमारतों पर चला बुलडोजर

देहरादून – मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने अवैध निर्माणों और प्लाटिंग पर कड़ा रुख अपनाते हुए शहर में कई बहुमंजिला इमारतों को सील कर दिया। प्राधिकरण की इस कार्रवाई को शहरी नियोजन और सुरक्षित विकास की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने साफ कहा है कि प्राधिकरण की मंजूरी के बिना कोई भी निर्माण स्वीकार्य नहीं है और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

मुख्य कार्यवाहियां :-

पेसेफिक गोल्फ सहस्त्रधारा रोड: मयंक गुप्ता द्वारा किए गए अवैध बहुमंजिला निर्माण को मौके पर जाकर सील किया गया। कुल्हान मानसिंह सहस्त्रधारा रोड: सूरजा हैदर द्वारा निर्माण किए गए अवैध भवन पर कार्रवाई करते हुए सीलिंग की गई। नेहरू कॉलोनी, आवास विकास, देहरादून: वैभव बजाज द्वारा किए गए अवैध निर्माण पर कार्रवाई की गई और भवन को सील कर दिया गया।

इन कार्यवाहियों में साहायक अभियंता शैलेंद्र सिंह रावत, अवर अभियंता गौरव तोमर, विदिता सुपरवाईज़न, सहायक अभियंता राजेंद्र बहुगुणा और अवर अभियंता यशपाल मौके पर मौजूद रहे और कार्रवाई की पूरी निगरानी की।

एमडीडीए की नीति और अपील

एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने स्पष्ट किया है कि सभी नागरिक केवल प्राधिकरण से अनुमोदित निर्माण करें। किसी भी प्रकार के नियमों के उल्लंघन की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि यह कार्रवाई केवल एक चेतावनी नहीं बल्कि शहरी नियोजन और नियमों की पालना सुनिश्चित करने की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। हम चाहते हैं कि शहर के सभी नागरिक नियमानुसार ही निर्माण करें। उन्होंने कहा यह कार्रवाई भविष्य में शहर में कोई भी अवैध निर्माण न हो, इसके लिए एक सशक्त संदेश है।

 

Related Articles

Back to top button