उत्तराखंडदेहरादून

प्रेमनगर मे हॉस्टल के बाहर बाइक सवार दो युवकों ने की फायरिंग, इलाके में दहशत का माहौल

प्रेमनगर थानाक्षेत्र के नंदा की चौकी के पास स्थित गंगोत्री बॉयज हॉस्टल की है। मामले को लेकर प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुंदन राम ने बताया कि उत्तरांचल यूनिवर्सिटी के कुछ छात्रों के बीच पहले विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद रविवार सुबह करीब तीन बजे बाइक सवार दो युवक पहुंचे और हॉस्टल के बाहर हवाई फायर कर फरार हो गए। गनीमत रही कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ।

पुलिस ने बताया कि हमला करने वाले युवकों की पहचान कर ली गई है। शिकायतकर्ता पक्ष के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले में मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही की जा रही है। वारदात से इलाके में डर का माहौल है।

Related Articles

Back to top button