उत्तराखंडदेहरादून

देहरादून में चंद्रबनी चौक के पास सड़क हादसा, स्कूल बस समेत आपस में टकराए चार वाहन

देहरादून में चंद्रबनी चौक के पास सड़क हादसा हो गया। यहां एक के बाद एक चार वाहन आपस में टकरा गए। इनके एक उत्तराखंड रोडवेज, दूसरी उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस और एक कार व एक स्कूल बस शामिल है। 

बुधवार दोपहर उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस सहारनपुर की ओर से आ रही थी। उसके आगे एक कार थी। बस के बगल में एक कार चल रही थी। ढाल पर गति तेज होने के कारण बस चालक ने कार को बचाने का प्रयास किया तो उसने आगे चल रही उत्तराखंड रोडवेज की बस को टक्कर मार दी। इसी बीच एक कार और एक स्कूल बस में भी टक्कर हुई। एसएचओ पटेलनगर हरिओम राज चौहान ने बताया कि घटना में कार सवार को हल्की चोट आई है।

Related Articles

Back to top button