उत्तराखंडदेहरादून

उत्तराखंड : देहरादून में एयरपोर्ट के पास जंगल में युवक की लाश मिलने से मचा हड़कंप, हत्या की आशंका

Dehradun: देहरादून में मंगलवार को जौलीग्रांट एयरपोर्ट के पास कोठारी मोहल्ले के जंगल मे एक युवक की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मामले में हत्या की आशंका जता रही है। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है|

Car Accident in Nainital : अल्मोड़ा-हल्द्वानी हाईवे पर दर्दनाक हादसा, युवक की मौके पर मौत

सुबह करीब साढ़े नौ बजे स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी। कोतवाल राजेश शाह व चौकी इंचार्ज उत्तम रमोला ने बताया कि युवक के शरीर पर चोट के निशान भी हैं। मृतक युवक टिहरी का बताया जा रहा है। वह भानियावाला में किराए पर रहता था। मामले की जांच के लिए फोरेंसिक टीम बुलाई जा रही है।
पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताई है। साथ ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button