हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर ने छह साल की बच्ची के हाथ और मुंह बांधकर दुष्कर्म किया। कई घंटों बाद बच्ची आरोपी के घर में ही पड़ी मिली। पुलिस ने पोक्सो में मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। परिजनों ने बताया कि बृहस्पतिवार शाम उसकी छह वर्षीय पुत्री एक पांच वर्षीय बच्चे के साथ खेल रही थी। तभी पड़ोस में ही रहने वाला एक 16 वर्षीय किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ अपने घर ले गया।
किशोर ने बच्ची को कमरे में ले जाकर उसके हाथ और मुंह कपड़े से बांध दिए। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मौके से भाग गया। कई घंटे तक जब बच्ची घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। इस बीच बच्चों ने बताया कि पड़ोस का ही रहने वाला किशोर उसे अपनी साथ ले गया था। आरोपी के घर में बच्ची सोफे के पीछे पड़ी मिली। उसके हाथ और मुंह बंधे थे। घटना के बाद किशोर फरार हो गया।