उत्तराखंडऋषिकेशटिहरीरुद्रप्रयाग

उत्तराखंड : केदारनाथ से लौट रहे यात्रियों की दर्दनाक मौत.. गंगा में समाया वाहन, तीन अब भी लापता

श्रीनगर NH58 गूलर के समीप यात्रा से लौट रहा मैक्स वाहन गहरी खाई में गिर गया। वाहन में 11लोग सवार थे बताया जा रहा हैं।

उत्तराखंड : आफत बनकर बरसी बारिश, नींद में था परिवार.. भरभराकर गिरा मकान, पति-पत्नी की मौत

यह घटना देर रात 3 बजे की है घटना स्थल पर पहुँची एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू अभियान चला कर 5 घायलों को गहरी खाई से निकाल कर एम्बुलेन्स की मदद से राजकीय चिकित्सालय भिजवा दिया है। जिनका उपचार चल रहा हैं। और बाकी 6 लोग अभी भी लापता है। जिनकी गंगा नदी में एसडीआरएफ की टीम छानबीन कर रही हैं।

ऋषिकेश के थाना मुनि की रेती की चौकी ब्यासी पर सूचना मिली कि सोनप्रयाग से ऋषिकेश आ रही एक मैक्स गाड़ी मालाकुंती पुल से होटल आनंद काशी के बीच में राष्ट्रीय राजमार्ग से नीचे खाई में गिर गई। गाड़ी में चालक समेत 11 लोग सवार थे। पांच लोगों को उपचार के लिए भेज दिया गया है। तीन शव निकाले गए है, जबकि तीन लापता है।
सभी लोग केदारनाथ यात्रा से वापस लौट रहे थे और अलग-अलग प्रांत के रहने वाले हैं। मौके पर एसडीआरएफ टीम व थाना मुनिकीरेती पुलिस टीम द्वारा सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू किए गए यात्रियों ने बताया कि वो सभी लोग अलग-अलग जगह के रहने वाले हैं। सोनप्रयाग से शनिवार की रात आठ बजे एक मैक्स गाड़ी में बैठे थे। तीन बजे मालाकुंठी पुल से आगे गुलर की तरफ पहाड़ से बारिश में अचानक पत्थर गिरने के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई। गाड़ी सीधे नदी में जा गिरी।

Related Articles

Back to top button