
अवैध रूप से देहरादून में रह रही दो बांग्लादेशी महिलाओं को पुलिस ने हिरासत में लिया है। गिरफ्तार महिला बबली खातून कोविड के दौरान अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी और भारत आने के बाद हिंदू महिला भूमि शर्मा बनकर देहरादून में रह रही थी। महिला ने देहरादून में ही भूमि शर्मा नाम के फर्जी दस्तावेज बनाए और यहीं एक हिंदू युवक से विवाह कर लिया।
इनमें एक महिला के पास आधार, पेन कार्ड जैसे दस्तावेज नकली मिले हैं। इस कारण महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। जबकि अवैध रूप से रही दूसरी महिला को वापस बंग्लादेश भेजा जाएगा।
पुलिस ने कारगी रोड कालिंदा विहार से एक अन्य संदिग्ध महिला को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम बॉबी खातून (निवासी जिला बोगुरा बांग्लादेश) बताया। उसके पास से पुलिस टीम को उसके बांग्लादेशी पहचान पत्र की फोटो कॉपी प्राप्त हुई।
हिरासत में ली गई अन्य बांग्लादेशी महिला भी वर्ष 2023 में अवैध रूप से बॉर्डर क्रॉस कर भारत आई थी। हिरासत में ली गई बांग्लादेशी महिला मजदूरी का कार्य करती थी। महिला को भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार जल्द बांग्लादेश डिपोर्ट किया जाएगा।



