उत्तराखंडदेहरादून

विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के जेई को 80 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ दबोचा

विजिलेंस की टीम ने बिजली विभाग के एक जूनियर इंजीनियर को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपित की पहचान अतुल कुमार के रूप में हुई है, जो 33/11 केवी बिजली घर पथरी बाग में तैनात था।

शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत दर्ज कराई थी कि पथरी बाग स्थित 33/11 केवी बिजली घर में तैनात अवर अभियंता अतुल कुमार उससे बिजली कनेक्शन जारी करने और लोड बढ़ाने की एवज में 80,000 रुपये की मांग कर रहा है। शिकायत की पुष्टि के बाद सतर्कता टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।

मंगलवार को योजना के तहत टीम ने कार्रवाई करते हुए अतुल कुमार को शिकायतकर्ता से 80 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker