
गंगोत्री धाम के बाद अब यमुनोत्री धाम में भी गैर-सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने का निर्णय लिया गया है। यमुनोत्री मंदिर समिति ने यह फैसला आगामी चारधाम यात्रा को ध्यान में रखते हुए लिया है,जो अप्रैल माह से शुरू होने वाली है। समिति के सदस्यों का कहना था कि ऐसा सनातन की रक्षा के लिए किया जा रहा है। मंदिर समिति के सचिव का कहना था कि सनातन को मानने वाले सिख, बौद्ध और जैन मतावलंबी एक प्रकार से हिंदू ही हैं।
सोमवार को बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कहा था कि मंदिर क्षेत्रों में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित करने के मामले पर साधु-संतों, तीर्थ पुरोहितों और स्थानीय निवासियों समेत सभी हितधारकों के साथ सहमति बना ली गयी है। मंदिर समिति ने साफ किया है कि यात्रा के दौरान नियमों के पालन को लेकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। इसके साथ ही धाम में तैनात कर्मचारियों को भी इस संबंध में दिशा-निर्देश दिए जाएंगे
