उत्तराखंडखेल-कूदहरिद्वार

एशियन गेम्स में जीत के बाद घर पहुंचीं हॉकी खिलाड़ी वंदना कटारिया,हरकी पैड़ी पर हॉकी खिलाड़ी ने किया पूजन

हरिद्वार – एशियन गेम्स में कांस्य पदक जीतन के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम की खिलाड़ी वंदना कटारिया आज बुधवार को हरिद्वार पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले हरकी पैड़ी पहुंचकर गंगा पूजन किया। पूजा अर्चना के बाद वह बहादराबाद स्थित अपने घर के लिए रवाना हो गई।

वंदना ने बताया की उनकी टीम ने एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन किया। देश के मैडल लेकर आए ये उनके लिए काफी ख़ुशी की बात है। आगे चलकर देश के लिए गोल्ड मेडल जीतने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी। पहले के मुकाबले एशियाई गेम्स में भारत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के खिलाड़ियों का हेमशा ही उत्साह बढ़ाते हैं, जिससे हमें और बढ़ावा मिल रहा है और हमारे देश के युवा खिलाड़ी भी भारत का नाम रोशन करने के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button