उत्तराखंडदेहरादूनराष्ट्रीय

लोकसभा चुनाव की तारीखों का आज होगा ऐलान,आचार संहिता लगते ही नजर आएंगे ये बदलाव

उत्तराखंड में भी आचार संहिता लागू हो जाएगी। जिसके बाद अगले 24 घंटे में सभी सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटा दी जाएगी। सरकारी संपत्तियों पर लगी प्रचार सामग्री हटाने का काम चुनाव आयोग की राज्य इकाई के माध्यम से जिलावार कराया जाएगा।

लोकसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के साथ ही देश में आचार संहिता लागू हो जाएगी। 543 सीटों के लिए सात या आठ चरणों में मतदान कराया जाएगा। कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की आयोग घोषणा कर सकता है।

हरिद्वार में भाजपा प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, नैनीताल में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट, टिहरी में माला राज्यलक्ष्मी शाह, पौड़ी में राष्ट्रीय सचिव तीरथ सिंह रावत और अल्मोड़ा में केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा निर्वाचित घोषित किए गए।

Related Articles

Back to top button