उत्तराखंडहल्द्वानी

हल्द्वानी से ट्रक और कार की ज़ोरदार टक्कर, हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल

हल्द्वानी में शनिवार की सुबह गौलापार तीन पानी बाईपास ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट पर तेज रफ्तार ट्रक और कार की जबरदस्त टक्कर हो गई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार में सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों में एक महिला भी शामिल है। सभी घायलों को 108 की मदद से सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। जहां सभी घायलों का उपचार चल रहा है, फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

सूचना के अनुसार दोनों वाहन तीन पानी की तरफ से ही आ रहे थे। जैसे ही ट्रक ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास बने कट से मुड़ने लगा। उसी वक्त उसके पीछे चल रही कार भी मुड़ी। तेज रफ्तार की वजह से कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर के बाद कार बुरी तरह पिचक गई। कार के अंदर बैठे लोग उसमें ही फंस गए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई।

घायलों की पहचान राजन पांडे पुत्र अर्जुन पांडे, शिवम पांडे, देवेंद्र पांडे, शगुन पांडे पत्नी देवेंद्र पांडे, अनक दुबे पुत्र प्रभा शंकर, निवासी लखनऊ के रूप में हुई।

Related Articles

Back to top button